प्रेम में लड़के
मैंने देखा है प्रेम में पड़े लड़कों को.....जो झूठ बोलते हैं....जो बताते हैं अपनी माँ को कि उन्होनें खाना खा लिया है...और सुबह भी खा कर ही निकलेंगे....पर वो ठीक उसी समय हिसाब किताब बिठा रहे होते हैं मौसम के तापमान कि जो खाना मैंने कल बनाया था..अगर उसे आज नही खा पा रहा हूँ तो क्या वो कल खाने के लिए खराब तो नही होगा ना?....मैंने देखा है प्रेम में पड़े लड़कों को किसी लड़की की तरह रोते हुए....अपना सबकुछ हार कर कर भीख मांगते हुए....प्रेम की खातिर....मैंने देखा है प्रेम में पड़े लड़कों को गलतियां करते हुए....और फिर उसके बाद रोकर माफ़ी मांगने हुए और फिर इस बात पर विश्वास करते हुए भी की रोने से कोई मरा नही करता
मैंने देखा है प्रेम में पड़े हुए लड़कों को पागल होते हुए....हालांकि पागल होना क्या होता है ये आज तक मैं नही समझ नही पाया....

Comments
Post a Comment