Posts

Showing posts from April, 2020

प्रेम में लड़के

Image
प्रेम में पड़े हुए लड़के डरा नही करते....वो बढ़ा लेते हैं कदम हर उस चीज़ की ओर जो उन्हें सबसे ज्यादा डराया करते हैं....जैसे की फिर से प्रेम में पड़ जाना.....वो भूल जाया करते हैं अपना हर एक पिछला दर्द...अपनी हर एक तकलीफ़....जिसने दी थी कभी ख़ुशी....ताउम्र दुःखों की emi के बदले में....प्रेम में पड़े हुए लड़के नही देखते कभी अपने पुराने घावों को....वो टूटने की हद तक किया करते हैं प्रेम....एक बार फिर....सब कुछ भूल कर कर....सब कुछ दुबारा जी लेने के लिए..मैंने अक्सर ही देखा है कि उन्हें नही पता रहता की दुबारा उनका क्या होगा जब फिर सब कुछ टूटकर अलग हो जाएगा....वो नही सोचते कभी उन महीनों तक निकले हुए एक-एक आंसुओं को....जिन्हें उन्होंने मौत को मात दे देकर जिंदगी के रूप में जीता है मैंने देखा है प्रेम में पड़े लड़कों को.....जो झूठ बोलते हैं....जो बताते हैं अपनी माँ को कि उन्होनें खाना खा लिया है...और सुबह भी खा कर ही निकलेंगे....पर वो ठीक उसी समय हिसाब किताब बिठा रहे होते हैं मौसम के तापमान कि जो खाना मैंने कल बनाया था..अगर उसे आज नही खा पा रहा हूँ तो क्या वो कल खाने के लिए खराब तो नही होगा...

तेरी याद में

हर प्रेम को शादी नसीब नहीं होती! शायद हमें भी न हो! लेकिन इसका मतलब ये क़तई नहीं है कि हम दोनो में किसी के प्रेम में कमी है या मन में कोई द्वेष है! वैसे भी शादी के मामले में अब हमारी राय अलग सी ही है! तुम ख़ुद में इंडिपेंडेंट हो शायद और हम तुम्हारे प्रेम में डिपेंडेंट! झगड़े-लड़ाइयाँ, प्यार-मोहब्बत, व्हाट्सप्प की किस्सी-विस्सी सब तुमसे ही तो है! हाँ तुम ही दुनिया की एकमात्र जीवित महिला हो जिसके लिए हम साला सबको किनारे कर के तुम्हारा हाथ थामने को आगे बढ़े रहते हैं! लोग आते हैं! लोग जाते हैं! पर न तुम आइ थी न तुम गयी हो! तुम जबसे हो बस तुम ही हो! एतना, उतना, जितना, कितना न जाने केतना केतना! जेतना भी प्रेम करते हैं बस तुम ही से करते हैं! पहली मुलाक़ात में ही ढेर हो गए थे हम! ऐक्सिडेंट टायिप! बड़ी बड़ी आँखों पे कज़रे की परत! उसपे तिरछि नज़र से हमको देखना! आय हाय हाय हाय हाय! ऐसा लग रहा जैसे आज साल गुज़र गया हो तुमसे पहली मुलाक़ात को!तुम्हारा पागलपन भी देखा है उन्ही कुछ लमहों में! वो सब कुछ जो उस लम्हे मैं छूट गया था शायद अब कभी दोबारा नही मिल पाएगा हमको! हाँ बदल गया है सब! तुम भी ...